दक्षिण कोरिया के साथ वार्ता नहीं करेगा डीपीआरके
डीपीआरके की समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक डीपीआरके की रोंगतोंग पार्टी की केंद्रीय कमेटी के एकता मोर्चा के मंत्री चांग चिनचे ने 17 जून को भाषण देते हुए कहा कि डीपीआरके दक्षिण कोरिया के साथ वार्ता नहीं करेगा।
चांग ने कहा कि डीपीआरके दक्षिण कोरिया के साथ संपर्क नहीं करना चाहता है, साथ ही उसके साथ आदान-प्रदान और सहयोग भी नहीं करेगा।
डीपीआरके की समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक डीपीआरके की रोंगतोंग पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रथम मंत्री किम यो जोंग ने कहा कि डीपीआरके दक्षिण कोरिया के उसे विशेष दूत भेजने की अनुमति से इंकार कर दिया है।
गौरतलब है कि डीपीआरके ने 16 जून को काइचेंग औद्योगिक पार्क स्थित डीपीआरके-दक्षिण कोरिया संपर्क दफ्तर की इमारत को पूरी तरह नष्ट किया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन ने 16 जून की रात को डीपीआरके द्वारा संपर्क दफ्तर की इमारत को उड़ा देने के प्रति खेद प्रकट किया और जोर दिया कि इससे पैदा हुई सभी स्थिति की जिम्मेदारी डीपीआरके को उठानी चाहिए। साथ ही दक्षिण कोरिया ने डीपीआरके को चेतावनी दी कि अगर वह परिस्थिति को बिगाड़ने का कदम उठाता है, तो दक्षिण कोरिया को विवश होकर जवाबी प्रहार करना पड़ेगा।
(श्याओयांग)