अमेरिका से नस्लीय भेदभाव समाप्त करने के लिए संरचनात्मक सुधार करने का संयुक्त राष्ट्र का आग्रह

2020-06-16 15:06:52
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव उन्मूलन संबंधी समिति ने 15 जून को एक वक्तव्य जारी कर अफ्रीकी-अमेरिकी व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की "दुखद मौत" और कई वर्षों तक अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकियों के खिलाफ लगातार हिंसा के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की। वक्तव्य में अमेरिका से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि का गंभीरता से पालन करते हुए तुरंत ही नस्लीय भेदभाव को समाप्त करने के लिए संरचनात्मक सुधार करने का आग्रह किया गया।

वक्तव्य में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार को पूरी तरह से 1994 में पुष्टि की गई नस्लीय भेदभाव के सभी रूपों के उन्मूलन के बारे में अंतर्राष्ट्रीय संधि का अनुपालन करना चाहिए। साथ ही अपने देश में प्रणालीगत नस्लीय भेदभाव के मुद्दे को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करना चाहिए, नस्लीय भेदभाव के कारण अफ्रीकी अमेरिकियों और अन्य अल्पसंख्यकों की हत्या की बिना शर्त निंदा करनी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र के अफ्रीकी समूह के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने 17 तारीख को एक आपात बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया, ताकि नस्लीय भेदभाव, पुलिस हिंसा और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा सके।

(वनिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories