एचएसबीसी ने मंग वानचो पर झूठा आरोप लगाने में अमेरिका की मदद की

2020-06-16 14:37:26
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

हुआवेई कंपनी की प्रमुख सीएफओ मंग वानचो को प्रत्यर्पित करने की घटना की सुनवाई 15 जून को कनाडा में फिर एक बार हुई। मंग वानचो के वकील ने एक ज्ञापन पेश किया, जिसके अनुसार अमेरिकी न्याय मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत रिकॉर्ड में मंग वानचो के खिलाफ अभियोग लगाने का एकमात्र सबूत एचएसबीसी ने दिया है। लेकिन इस सबूत की चर्चा में अमेरिका ने महत्वपूर्ण जानकारी छोड़ दी, यहां तक कि जानबूझकर गलती से मार्गदर्शन करने की कार्रवाई की।

अब मंग वानचो के वकील प्रक्रिया का दुरुपयोग करने और सबूत अपर्याप्त होने आदि कारणों से प्रत्यर्पण प्रक्रिया समाप्त करने का अनुरोध कर रहे हैं।

अदालत ने मामले पर कोई फैसला नहीं सुनाया है। अगली सुनवाई 23 जून को होगी।

(ललिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories