इजराइल गोलान हाइट्स में“ट्रम्प हाइट्स”के नाम पर यहूदी बस्ती का निर्माण करेगा

2020-06-15 18:46:59
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

इजराइल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर यहूदी बस्ती के निर्माण का आरंभ किया जाएगा। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 14 जून को इस बात की घोषणा की।

उसी दिन मंत्रिमंडल बैठक में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल “वास्तविक कदम” उठाएगा। वे गोलान हाइट्स में“ट्रम्प हाइट्स”के नाम पर यहूदी बस्ती का निर्माण करेंगे, जहां ट्रम्प ने इजरायल की संप्रभुता को मान्यता दी।

उसी दिन इजराइल बस्ती मामलों के मंत्री चिप्पी होतोवली ने बयान दिया कि यह बात गोलान हाइट्स में इजराइल की बस्ती गतिविधियों के लिये एक महत्वपूर्ण खबर है। इजराइल बस्ती मामलों का मंत्रालय ग्राउंडब्रेकिंग निर्माण की तैयारी कर रहा है। इस“ट्रम्प हाइट्स”के निर्माण के बाद पहले चरण में लगभग 300 यहूदी बसने वाले लोग इस बस्ती में रहेंगे।

वर्ष 2019 की मार्च में ट्रम्प ने घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किया और गोलान हाइट्स में इजराइल की “संप्रभुता” को औपचारिक रूप से स्वीकार किया। सीरिया समेत अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने इस बात का विरोध और निंदा की।

वर्ष 2019 की जून में इजराइल सरकार ने गोलान हाइट्स में विशेष बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में एक शहर को“ट्रम्प हाइट्स”के नाम से जाना जाएगा, जो एक संकेत के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रति आभार होगा, जिन्होंने गोलान और यरुशलम दोनों पर संप्रभुता के इजरायल के दावों का समर्थन किया है।

यूएन सुरक्षा परिषद ने अपने प्रस्ताव संख्या 497 के तहत गोलान हाइट्स में इजराइल के अतिक्रमण को निरर्थक करार दिया था। आज भी यूएन गोलान हाइट्स को सीरिया का ही हिस्सा मानता है। उसके प्रस्ताव 242 के तहत यह क्षेत्र सीरिया का अभिन्न अंग है। यह प्रस्ताव इजरायल को इस भूभाग के इस्तेमाल की इजाजत नहीं देता।

(हैया)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories