कोविड-19 महामारी में संयुक्त राष्ट्र की“कुंजीभूत भूमिका”देखी जा रही है

2020-05-17 16:55:45
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

75वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के उम्मीदवार वोल्कन बोज़्किर ने 15 मई को यूएन सदस्य देशों के वीडियो सम्मेलन में कहा कि कोरोना वायरस निमोनिया की महामारी से संयुक्त राष्ट्र और उसकी संबंधित संस्थाओं द्वारा महामारी के मुकाबले में“कुंजीभूत भूमिका”देखी जा रही है। कोरोना वायरस का कोई राष्ट्रीय सीमा नहीं है, और न ही कोई भी जन समुदाय का फ़र्क करता है। वायरस को दूर करने के संघर्ष को बदनाम नहीं करना चाहिए और न ही अन्याय व असमानता का व्यवहार अपनाना चाहिए।

बोजकिर तुर्की से हैं। संबंधित बंदोबस्त के अनुसार, उन्हें योजनानुसार 12 जून को आयोजित यूएन महासभा में 75वीं यूएन महासभा के अध्यक्ष नियुक्त किये जाएंगे, और 15 सितंबर को औपचारिक तौर पर पद संभालेंगे। उनका कार्यकाल एक साल तक होगा।

(श्याओ थांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories