ट्रम्प ने नस्ल भेदभाव और नफरत को प्रोत्साहन दिया, संबंधित अपराध यूरोप और अमेरिका में सक्रिय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 16 मार्च को सोशल मीडिया में पहली बार कोरोना वायरस को चीनी वायरस करार दिया, जिसका पूरी दुनिया और चीनी समाज ने व्यापक विरोध किया। लेकिन ट्रम्प ने चीन पर हमला बंद नहीं किया और बार-बार एशियाई लोगों के खिलाफ नफरत को प्रोत्साहन दिया।
पिछले मार्च के अंत से अमेरिका, यूरोप और दुनिया के अन्य क्षेत्रों में एशियाई लोगों के खिलाफ नस्ल भेदभाव और हमले तेजी से बढ़ने लगे। लंदन के मेट्रोपॉलिटन पुलिस ब्यूरो द्वारा हाल में जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी और मार्च में एशियाई लोगों पर हमलों के 166 मामले दर्ज हुए, जबकि पिछले साल यह संख्या सिर्फ 66 थी।
ट्रम्प के गैरजिम्मेदार बयानों से बेगुनाहों को जीवन की कीमत चुकाने की संभावना होगी। चाहे अमेरिका में या यूरोप, नफरत के हमलों से प्रभावित लोगों को कार्यवाई से इसका विरोध करना चाहिए।
(ललिता)