विभिन्न देशों ने मानव के साझे भाग्य समुदाय अवधारणा मजबूत करने की अपील की

2020-05-15 10:52:51
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

दुनिया के कई देशों के राजनीतिक पार्टियों और राजनीतिक नेताओं ने हाल ही में अलग अलग तरिकों से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतरराष्ट्रीय संपर्क विभाग को बताया है कि विभिन्न देशों को मानव के साझे भागय समुदाय अवधारणा स्थापित करनी चाहिए और महामारी के मुकाबले में सहयोग को मजबूत करते हुए जोखिमों और चुनौतियों का समान सामना करना चाहिए। विभिन्न पक्षों ने महामारी की रोकथाम और नियंत्रण में चीन के परिणामों और महामारी के खिलाफ लड़ाई में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में चीन के योगदान की प्रशंसा की और महामारी का राजनीतिकरण करने और अन्य देशों को बदनाम करने का विरोध किया।

नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने ने कहा कि महासचिव शी चिनफिंग और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीन सरकार ने समय पर दृढ़ कदम उठाकर अल्पावधि में महामारी को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया और महामारी के खिलाफ लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया। नेपाल इसकी प्रशंसा करता है। नेपाल की सरकार और जनता चीन के मूल्यवान समर्थन की आभारी हैं और मानती हैं कि महामारी मुकाबले में चीन के अनुभव दुनिया के सभी देशों के लिए सीखने योग्य हैं और नेपाल चीन के साथ सहयोग को लगातार बढ़ाते हुए महामारी का समान मुकाबला करने को तैयार है।

श्रीलंका की पीपुल्स फ्रंट पार्टी के नेता यानी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कहा कि कठिनाई सच्ची भावनाओं को दिखाती है। श्रीलंका की सरकार और जनता ईमानदारी से महामारी से लड़ने में श्रीलंका को उदार सहायता और अनुभव देने के लिए चीन की आभारी है। महामारी के वैश्विक मुकाबले में चीन के योगदान इतने स्पष्ट हैं कि सभी लोग देख सकते हैं। और हम दृढ़ता से चीन और डब्ल्यूएचओ के खिलाफ बदनाम करने का विरोध करते हैं। श्रीलंका चीन के साथ सभी मानव की स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए महामारी के मुकाबले में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने को तैयार है।

पाकिस्तान की पीपुल्स पार्टी के नेता यानी सीनेट के उपाध्यक्ष मांडवीवाला ने कहा कि हम कुछ देशों द्वारा चीन के खिलाफ बदनाम करने का दृढ़ विरोध करते हैं। महामारी के बहाने पर चीन को कसूरवार ठहराना शीत युद्ध की सोच है। पाकिस्तान चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का आभारी है कि उसने पाकिस्तान की पार्टियों को चीन के अनुभव साझा करने के लिए पत्र भेजा है। पाकिस्तान चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ संपर्क मजबूत करते हुए वैश्विक पार्टियों के बीच महामारी के मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और मानव के साझे भाग्य समुदाय का निर्माण बढ़ाने को तैयार है।

(मीनू)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories