जी-20 व्यापार और निवेश मंत्रियों का वैश्विक आर्थिक सुधार की ठोस नींव स्थापित करने का दावा

2020-05-15 10:40:26
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

जी-20 के व्यापार और निवेश मंत्रियों ने 14 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कोरोना वायरस महामारी के व्यापार और निवेश पर डाले नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए सहयोग करने का दावा किया, ताकि वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए एक ठोस नींव स्थापित की जा सके।

यह कॉन्फ्रेंस मौजूदा अध्यक्ष देश सऊदी अरब की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कॉन्फ्रेंस में जारी बयान के मुताबिक जी-20 व्यापार और निवेश मंत्री व्यापार एवं निवेश हेतु कार्य समूह द्वारा बनाया गया "कोरोना वायरस से निपटने और विश्व व्यापार व निवेश का समर्थन करने के लिए जी-20 एक्शन प्लान" का समर्थन करते हैं।

इस एक्शन प्लान में महामारी की रोकथाम से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अनावश्यक बाधाओं को रोकना, व्यापार सुविधा और पारदर्शिता में सुधार लाना, रसद नेटवर्क के संचालन को मजबूत करना, छोटो व मध्यम आकार के उद्यमों का समर्थन करना आदि अल्पकालिक उपाय और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का समर्थन करना और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना आदि दीर्घकालिक उपाय शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस एक्शन प्लान का लक्ष्य कोरोना वायरस के नकारात्मक प्रभावों को कम करना, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं की लचीलापन बढ़ाना और अंतर्राष्ट्रीय निवेश को मजबूत करना है।

(नीलम)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories