डब्ल्यूएचओ:कोविड-19 से मानव के स्वास्थ्य परिणाम उलटने की संभावना

2020-05-14 11:45:35
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 13 मई को जारी 2020 विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी शीर्षक रिपोर्ट में कहा कि कोविड-19 से संयुक्त राष्ट्र के निरंतर विकास लक्ष्य में संबंधित स्वास्थ्य लक्ष्य की प्राप्ति को खतरा है और साथ ही मानव के प्राप्त स्वास्थ्य परिणाम उलटने की संभावना भी है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने उसी दिन नियमित न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि अच्छी खबर यह है कि दुनिया भर के लोग और लंबे समय के लिए और स्वस्थ रूप से रहते हैं। हालांकि इस रिपोर्ट से जाहिर है कि संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रगति बहुत धीमी है और कोविड-19 महामारी इसकी प्रगति पर और प्रभाव डालेगी।

घेब्रेयेसस ने कहा कि कोविड-19 से विश्व को अभूतपूर्व झटका उठाना पड़ा और साथ ही दुनिया में मानव स्वास्थ्य में निवेश की कमी भी दिखायी गयी। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 का प्रकोप जान का गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है और लोगों के जीवन को भी नष्ट कर रहा है। घेब्रेयेसस ने कहा कि अगले सप्ताह आयोजित होने वाले विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान दुनिया भर के स्वास्थ्य क्षेत्र के निर्णयकर्ता न केवल नए कोरोनोवायरस को कैसे हराने पर, बल्कि दुनिया भर में मजबूत स्वास्थ्य प्रणालियों के निर्माण पर भी विचार करेंगे।

(मीनू)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories