चीन अमेरिका सहयोग से कोविड-19 से छुटकारा पाने में दुनिया का नेतृत्व किया जा सकता है
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री, सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर जेम्स स्टीवनबर्ग ने 9 मई को निक्केई एशियन रिव्यू की वेबसाइट पर चीन अमेरिका सहयोग से कोविड-19 से छुटकारा पाने के लिए दुनिया का नेतृत्व किया जा सकता है शीर्षक लेख प्रकाशित किया।
जेम्स स्टीवनबर्ग का विचार है कोविड-19 महामारी फैलने के बारे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था बदलने का एक वाटरशेड है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी समेत कई चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए चीन और अमेरिका को समान रूप से वैश्विक प्रतिक्रिया तंत्र का नेतृत्व करने की विशेष जिम्मेदारी लेनी चाहिए,वैश्विक सहयोग की नई व्यवस्था का पुनर्निर्माण करने के लिए साथ मिल कर काम करना चाहिए।
जेम्स स्टीवनबर्ग ने महामारी को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की प्रशंसा की। उन का विचार है कि अप्रैल के मध्य में कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए दस प्लस तीन के शिखर सम्मेलन प्रतिक्रिया ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के दायरे को पार कर दिया है। इस में महामारी के कारण भोजन की कमी आदि मुद्दे भी शामिल हैं।
उन्होंने यह सुझाव पेश किया कि चीन और अमेरिका को एक साथ वैश्विक सहयोग की नई व्यवस्था का पुनर्निर्माण करना चाहिए। जिससे न केवल कोविड-19 महामारी बल्कि बीमारियों,जलवायु परिवर्तन, आर्थिक समस्याओं समेत और अधिक नई चुनौतियों का मुकाबला किया जा सकता है।
(वनिता)


