जापान में कोविड-19 का वायरस यूरोप और अमेरिका से आने की बड़ी संभावना

2020-04-29 15:51:42
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

जापानी न्यूज़ बैवसाइट जेएनएन की 28 अप्रैल की रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी राष्ट्रीय संक्रमण लक्षण अनुसंधान संस्थान के सर्वेक्षण से पता चला है कि कोविड-19 के वायरस में परिवर्तन स्थिति से देखा जाए, तो वर्तमान में जापान में कोरोनावायरस यूरोप और अमेरिका से फैलने की बड़ी संभावना है।

इस संस्थान ने विश्व के विभिन्न स्थलों में कोविड-19 वायरस के जीन की जांच की, नतीजा निकला कि जापान में महामारी के फैलाव के शुरु में“डायमंड प्रिंसेस”जहाज़ संक्रमित रोगियों पर वायरस नहीं पता चला। दूसरी तरफ मार्च के अंत से ही जापान के विभिन्न स्थलों में दूसरी खेप वाली अस्पष्ट संक्रमित स्रोत वाले लक्षण पैदा हुए, वायरस संभवतः यूरोप और अमेरिका से आता है। उस समय यूरोपीय और अमेरिकी पर्यटक, तथा स्वदेश लौटे व्यक्तियों ने वायरस को पहुंचाया, और इसके कुछ हफ्ते बाद पूरे जापान में फैल गया।

(श्याओ थांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories