पूर्वी भूमध्य सागर क्षेत्र के प्रति महामारी की रोकथाम में ज्यादा चुनौती है

2020-04-29 12:00:00
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

28 अप्रैल को पूर्वी भूमध्य सागर क्षेत्र में स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यालय ने मिश्र की राजधानी काहिरा में एक न्यूज़ ब्रीफिंग आयोजित करके बीते कई हफ्तों में इस क्षेत्र में कोविड-19 महामारी की स्थिति का परिचय दिया। डब्ल्यूएचओ के संबंधित प्रधान ने कहा कि सीरिया, लीबिया व यमन आदि देशों में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के साथ पूर्वी भूमध्य सागर क्षेत्र के प्रति महामारी की रोकथाम में ज्यादा चुनौतियां पैदा होंगी।

डब्ल्यूएचओ के पूर्वी भूमध्य सागर क्षेत्र के कार्यक्रम के अध्यक्ष अहमद अल मांदारी ने न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि वर्तमान में सीरिया, लीबिया व यमन आदि देशों में लाखों लोगों को अनाज व आपात चिकित्सा सहायता चाहिये। कुछ क्षेत्रों में युद्ध व आर्थिक प्रतिबंध से कोविड-19 की जांच-पड़ताल व संदिग्ध मामलों की खोज विस्तृत दायरे में नहीं की जा सकती।

मांदारी के अनुसार विश्व के विभिन्न देश अब कोविड-19 के प्रति 80 से अधिक नये टीकों का अनुसंधान कर रहे हैं। वर्तमान में छह टीकों का नैदानिक मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने बल देकर कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन विभिन्न देशों में चिकित्सा व स्वास्थ्य की निष्पक्षता प्राप्त करने और कोविड-19 टीके व नये दवा आदि संसाधनों को साझा करने की कोशिश कर रहा है। साथ ही उन्होंने सभी निवारक उपायों का प्रयोग करके इस वायरस की रोकथाम करने की अपील की।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories