बच्चों के टीके लगाने पर डब्ल्यूएचओ का ख़ासा ध्यान

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टैड्रोस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने 27 अप्रैल को आयोजित नियमित न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि चूंकि यूरोप में कोविड-19 के पुष्ट मामलों में गिरावट आ रही है, इसलिये कुछेक देशों ने लॉकडाउन से जुड़े कदम में ढील दी है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लगातार विभिन्न देशों से कोविड-19 के पुष्ट मामलों की खोज, एकांतवास, परीक्षण व उपचार करने का आग्रह किया, क्योंकि कोविड-19 महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।
डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टैड्रोस एडहेनॉम घेबरेयेसस के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन निरंतर रूप से महामारी से ग्रस्त देशों को तकनीकी सहायता देगा और “एकता उड़ान” नामक कार्यक्रम के माध्यम से उन देशों को चिकित्सा सामग्री देगा। विगत एक हफ्ते में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 40 से अधिक अफ़्रीकी देशों को साजोसामान भेजा है। गौरतलब है कि महामारी के प्रकोप के बाद डब्ल्यूएचओ ने 105 देशों व क्षेत्रों को लाखों रक्षात्मक वस्तुएं भेजी हैं, और 127 देशों व क्षेत्रों को प्रयोगशाला की आपूर्ति दी हैं।
डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने भाषण देने के दौरान इस बात पर ध्यान भी दिया कि महामारी की वजह से बहुत से बच्चों को ठीक समय पर टीका नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण विश्व में पोलियो टीका लगाने की गतिविधि रुक गयी है। और कुछ देशों में टीका लगाने की सेवा भी बंद है। और कुछ देशों में हालांकि वहां महामारी की स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन चिंता व डर के मारे अभिभावक अपने बच्चों को टीका लगवाने के लिए अस्पताल नहीं ले जा रहे। इस पर महानिदेशक टैड्रोस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर टीका लगाने की दर में गिरावट आती है, तो अधिकाधिक महामारी पैदा होगी।
चंद्रिमा