महामारी के मुकाबले में एशियाई देशों ने ज्यादा कदम उठाए
हाल ही में कोरोनावायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए एशियाई देशों ने ज्यादा कदम उठाए।

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 25 अप्रैल की शाम को 5 बजे तक, पिछले 24 घंटे में भारत में 1490 नए मामले सामने आए। वर्तमान में भारत में देशव्यापी लॉकडाउन किया जा रहा है, जिससे महामारी का फैलाव काफी हद तक कम हुआ। इन दिनों भारत ने वायरस की जांच क्षमता और मरीजों के उपचार वाली क्षमता को बहुत बढ़ाया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 23 मार्च को कुल 14,915 जांच की, लेकिन यह संख्या 22 अप्रैल को 5 लाख से अधिक हो गई।

सिंगापुर के व्यापार और उद्योग मंत्री छन चुनसिंग ने 24 अप्रैल को कहा कि आने वाले एक महीने में सिंगापुर की अर्थव्यवस्था को कदम-ब-कदम खोला जाएगा। इसके लिए सभी नागरिकों का टेस्ट किया जाएगा, इसके साथ ही ज्यादा सुरक्षित पृथक कदम उठाए जाएंगे।

वहीं, दक्षिण कोरियाई सरकार ने 24 अप्रैल को जीवन और महामारी-रोधी गाइड सार्वजनिक की, जो नागरिकों के बाहर जाने, काम करने, खाने और खरीदने आदि पहलुओं से संबंधित हैं। लक्ष्य है कि व्यक्तियों और समुदायों को जीवन बिताने और महामारी की रोकथाम के लिए मार्गदर्शन मिलेगा। दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिकी सेना की कमान ने सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति की अवधि और 30 दिनों तक लम्बा करने का एलान किया, यानी कि अवधि 30 मई तक होगी।

25 अप्रैल को जापान में स्वर्णिम सप्ताह वाली छुट्टियों का पहला दिन है, सरकार ने आपात एलान जारी कर नागरिकों से छुट्टियों में बाहर न जाने की अपील की। इस वर्ष की छुट्टियों में ट्रैफिक जाम की समस्या भी नहीं देखी गयी।
(श्याओ थांग)