चीन पर दोष लगाने की अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी की चुनाव एजेंसी का दस्तावेज़:अमेरिकी मीडिया

अमेरिकी सरकार ने चीन पर महामारी का दोष लगाने के लिए लगातार कोशिश की है। अमेरिकी वेबसाइट मीडिया“पॉलिटिको”के अनुसार सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी की चुनाव एजेंसी ने इसी मुद्दे पर 57 पृष्ठों का एक दस्तावेज़ भी तैयार किया है।
“पॉलिटिको”की रिपोर्ट ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के इस चुनाव दस्तावेज़ के मुताबिक पार्टी के उम्मीदवारों को चीन पर दोष लगाने से लोकमत का मार्गदर्शन करना चाहिये। दस्तावेज़ के मुताबिक किसी भी महामारी संबंधी सवाल का जवाब देते समय चीन के खिलाफ बयान देना होगा । और दस्तावेज़ ने उम्मीदवारों से यह कहने की मांग की यानी कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की अधिनायकत्व व्यवस्था में चीनी लोगों को भी भारी दुख हुआ। इसलिए वही सरकार, जो महामारी को फैलने देने वाली है, का विरोध किया जाना चाहिये। रिपब्लिकन पार्टी की योजना है कि चीन को 2020 अमेरिकी चुनाव का केंद्रीय मुद्दा बनाया जाएगा। चुनाव अभियान की टीम भी बड़े पैमाने पर टीवी विज्ञापनों को रखने पर विचार कर रही है।
लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के सीनेट सांसद जेस्से हंट ने पूछने पर“पॉलिटिको”की इस रिपोर्ट के प्रति इनकार करने या बहाना करने की कोई बात नहीं की, पर केवल यह बताया कि हम ने प्रति सप्ताह दर्जन भर दस्तावेज जारी किए हैं।
( हूमिन )