महामारी के निशाने को चीन के खिलाफ मोड़ देना चाहिए : अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के विज्ञमंडल

2020-04-25 16:12:32
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

अमेरिकी राजनीतिक न्यूज वेबसाइट पौलिटिको ने 24 अप्रैल को रिपोर्ट जारी कर कहा कि नेशनल रिपब्लिकन सेनेटोरियल कमेटी ने चुनाव एजेंसी को 57 पृष्ठों का ज्ञापन भेजा। इसमें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार को चीन के खिलाफ हमला करने के जरिए कोविड-19 महामारी के संकट का मुकाबला करने का सुझाव दिया गया।

यह ज्ञापन रिपब्लिकन पार्टी के एक वरिष्ठ रणनीतिज्ञ ने लिखा। इसमें ये विषय शामिल हैं कि कैसे डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार को चीन सरकार के साथ जोड़ा जाएगा और कैसे नस्लवादी के आरोप का मुकाबला किया जाएगा। ज्ञापन में मुख्य तौर पर तीन क्षेत्रों में चीन के खिलाफ हमला किया गया। पहला है, चीन ने सच्चाई छिपाई, जिससे वायरस का फैलाव हुआ। दूसरा है, चीन पर डेमोक्रेटिक पार्टी का रवैया कमजोर है। और तीसरा है, रिपब्लिक पार्टी चीन पर प्रतिबंध को बढ़ावा देगी। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अगर यह सवाल उठाया जाता है कि क्या महामारी का फैलाव डोनाल्ड ट्रम्प की गलती है, इसके जवाब में उम्मीदवार को निशाने को चीन के खिलाफ मोड़ देना चाहिए।

(ललिता)


शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories