ब्रिटेन और यूरोप :दूसरे चरण की व्यापार वार्ता शुरू, कई मुश्किलें मौजूद

पहले चरण के भागीदार ब्रिटिश वार्ताकार डेविड फ्रॉस्ट (बायीं ओर) और यूरोपीय संघ के वार्ताकार मिशेल बार्नियर (दायीं ओर)
स्थानीय समय के अनुसार, 20 अप्रैल को तीसरे पहर 3 बजे, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच दूसरे चरण की व्यापार वार्ता शुरू हुई।
महामारी की वजह से दोनों पक्षों ने वीडियो सम्मेलन के माध्यम से वार्ता की, वार्ता की अवधि 20 से 24 अप्रैल तक होगी। इस दौरान माल, सेवा व्यापार, मत्स्य और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के सिद्धांत आदि विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा। जिनमें निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का वातावरण, अर्थव्यवस्था से संबंधित पुलिस मामले और कानूनी सहयोग, समझौते के स्वरूप व संरचना और मत्स्य चार पहलू प्रमुख हैं। पहले चरण की वार्ता में यूरोपीय संघ के वार्ताकार मिशेल बार्नियर ने माना कि इन चारों मुद्दों को लेकर बहुत मतभेद मौजूद हैं।
मीडिया के अनुमान के अनुसार, 15 अप्रैल को दोनों पक्षों ने संयुक्त बयान जारी कर जून महीने में वास्तविक अर्थ वाले ढांचागत समझौता संपन्न करने की उम्मीद जताई। जाहिर है कि 20 अप्रैल से ही दोनों पक्ष गहन वार्ता की अवधि में प्रवेश कर चुके हैं। लेकिन वर्तमान में महामारी और अर्थव्यवस्था की स्थिति की वजह से वार्ता में कई मुश्किलें मौजूद हैं।
(श्याओ थांग)