डब्ल्यूएचओ:अमेरिकी सीडीसी के कर्मचारियों के साथ कर रहा है सहयोग

डब्ल्यूएचओ के अधीन आपात परियोजना अधिकारी माइकल रयान
20 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 पर न्यूज ब्रीफिंग आयोजित की। अमेरिकी मीडिया ने हाल ही में रिपोर्ट की कि डब्ल्यूएचओ में काम करने वाले अमेरिकी कर्मचारी हमेशा अमेरिकी सरकार को महामारी संबंधी जानकारी प्रदान करते हैं। इस बारे में डब्ल्यूएचओ के आपात परियोजना अधिकारी माइकल रयान ने कहा कि 1 जनवरी से अमेरिकी सीडीसी के 15 कर्मचारी कोविड-19 पर डब्ल्यूएचओ के साथ सहयोग करते रहते हैं। इन के अलावा अमेरिकी सरकार के और दो स्थायी कर्मचारी डब्ल्यूएचओ की परियोजनाओं में शामिल हैं।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस
माइकल रयान ने कहा कि कई अमेरिकी सरकारी कर्मचारी डब्ल्यूएचओ के साथ सहयोग कर रहे हैं, जिसमें महामारी संबंधी जानकारी और जोखिम मूल्यांकन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि इस से जाहिर है कि शुरुआत से ही डब्ल्यूएचओ ने अमेरिका से कोई जानकारी नहीं छिपाई है और डब्ल्यूएचओ के साथ काम करने वाले अमेरिकी कर्मचारी अपने काम की रिपोर्ट भी करते हैं।
(मीनू)