डब्ल्यूएचओ:एकता की कमी से कोविड-19 का बढ़ाव

2020-04-21 11:03:41
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने 20 अप्रैल को जीनेवा में आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में चेतावनी दी कि वैश्विक एकता की कमी कोविड-19 के फैलाव को बढ़ा रही है। एकता के अभाव से सबसे बुरा क्षण आ रहा है।

टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि कोविड-19 एक बहुत खतरनाक वायरस है, जो लोगों के बीच, राजनीतिक पार्टियों के बीच और देशों के बीच मतभेदों का प्रयोग करता है। उन्होंने कहा कि एक दूसरे के खिलाफ लड़ने या राजनीतिक स्कोर जीतने के अवसर के रूप में इस वायरस का उपयोग न करें। यह खतरनाक है, जैसे आग से खेलना। उन्होंने सभी देशों से अपने देश में और देशों के बीच एकता को मजबूत करने का आग्रह किया।

डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार 20 अप्रैल तक दुनिया भर में कोविड-19 के कुल 23 लाख मामले पुष्ट हो गये और मृतकों की संख्या 1 लाख 57 हजार तक पहुंची।

(मीनू)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories