ब्रिटिश 48 ग्रुप क्लब के अध्यक्ष:नये कोरोनावायरस की समस्या से निपटने में गैर-जिम्मेदार रुख न अपनाएँ

ब्रिटिश 48 ग्रुप क्लब के अध्यक्ष स्टीफन पेरी ने हाल ही में कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन के कुछ राजनीतिज्ञों ने नये कोरोनावायरस के सवाल पर अपनी जिम्मेदारी से बचने और चीन पर दोष लगाने का प्रयास किया। जो बिल्कुल गैर-जिम्मेदार रुख है। दूसरे देशों के अनुभवों को साझा कर संयुक्त रूप से महामारी की रोकथाम की जानी चाहिये।
स्टीफन पेरी ने कहा कि कुछ देश महामारी की रोकथाम में कमजोर दिखते हैं, पर इन के कुछ राजनीतिज्ञ अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर लादना चाहते हैं। यह बिल्कुल गैर-जिम्मेदार है। ऐसा करने से सवालों के समाधान के लिए मददगार नहीं है। पेरी ने कहा कि चीन, दक्षिण कोरिया और जर्मनी ने महामारी को रोकने में स्पष्ट प्रगतियां हासिल की हैं और उन्हों ने दूसरों की आलोचना नहीं की। इस के बजाये वे अपने सामने उभरती समस्याओं के समाधान में संलग्न हैं। इसलिए अन्य देशों को बदनामी करने की कोशिश अर्थहीन है। विभिन्न देशों को महामारी की रोकथाम का संयुक्त रूप से काम करना चाहिये। चीन को आपदा से निपटने में समृद्ध अनुभव प्राप्त हैं और चीन में आपात कर्मी और संस्थाएं भी उपलब्ध हैं। मिसाल के तौर पर चीन बहुत कम समय में वुहान शहर की मदद के लिए चालीस हजार चिकित्सा कर्मियों को भेजने में समर्थ हुआ।
पेरी ने यह भी कहा कि चीन और ब्रिटेन के बीच संयुक्त रूप से महामारी की रोकथाम में अच्छी तरह सहयोग किया जा रहा है। और वायरस समस्या का वैज्ञानिक अनुसंधान के दायरे में ही विचार विमर्श किया जाना चाहिये।
( हूमिन )