लंबी अवधि में चीनी अर्थव्यवस्था के बेहतर विकास करने की बुनियादी स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं : अंतराष्ट्रीय समुदाय

2020-04-19 16:37:31
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/4

कई देशों की जानी-मानी हस्तियों ने कहा कि चीन पूरी तरह से महामारी की रोकथाम और नियंत्रण, आर्थिक और सामाजिक विकास को आगे बढ़ा रहा है। हालांकि चीन के आर्थिक विकास पर महामारी का प्रभाव कम समय के लिए है, लेकिन लंबी अवधि में चीनी अर्थव्यवस्था के बेहतर विकास करने की बुनियादी स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आया है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा कि पहली तिमाही में चीन की आर्थिक वृद्धि पर महामारी का बड़ा प्रभाव है। लेकिन महामारी-रोधी उपायों का सामान्यीकरण करने और उद्यमों में उत्पादन बहाल करने के साथ चीन की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है। चीन ने समय पर मजबूत और सटीक नीति अपनायी है। चीन सरकार ने उद्यमों, परिवारों और वित्तीय बाजार को तरलता समर्थन किया। इससे चीन की अर्थव्यवस्था तेजी से बहाल होगी।

ऑस्ट्रेलिया के राजकोष मंत्री जोश फ्रेदेनब्रग ने कहा कि पहली तिमाही में महामारी के बड़े प्रभाव से चीन की अर्थव्यवस्था में गिरावट आयी, लेकिन विश्व के हर देश महामारी से प्रभावित हो रहे हैं। अब चीन की अर्थव्यवस्था तेजी से बहाल हो रही है। मार्च के अंत में चीन में ऑस्ट्रेलिया का निर्यात फिर से शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया और चीन के आर्थिक विकास एक दूसरे से जुड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया को लगातार विकास कर रही चीनी अर्थव्यवस्था से बेहतर अवसर मिलेगा।

कई देशों के लोगों ने कहा कि चीन में उत्पादन बहाल करना वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर बनाने, और विश्व अर्थतंत्र को जल्द बहाल करने के लिए महत्वपूर्ण है।

(वनिता)

शेयर