अमेरिका में लगभग सात लाख व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित

2020-04-18 19:14:03
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार,अमेरिका समयानुसार, 17 अप्रैल के दोपहर 17:38 तक अमेरिका में कुल 692169 लोग कोविड- 19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 36721 लोग मारे गए हैं। वर्तमान में अमेरिका संघीय सरकार और राज्य सरकारों के बीच महामारी की रोकथाम प्रतिबंध कैसे उठाने की समस्या पर काफी मतभेद मौजूद हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प ने 17 अप्रैल को तीन ट्वीट जारी कर कहा कि“मिशिगन को आजाद करो। मिनेसोटा को आजाद करो। वर्जीनिया को स्वतंत्र करो, संविधान में द्वितीय संशोधन द्वारा आपको दिए गए अधिकारों को लागू करें(नागरिकों के पास बंदूकें रखने का अधिकार है), यह अवरुद्ध किया जा रहा है”इन तीनों स्टेट के राज्यपाल डेमोक्रेट हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि ट्रम्प के ट्वीट रूढ़िवादी अलगाव विरोधी प्रदर्शनकारियों को प्रोत्साहित कर रहे थे। इस हफ्ते की शुरुआत में, रूढ़िवादी समूहों द्वारा आयोजित हजारों प्रदर्शनकारियों ने मिशिगन स्टेट कैपिटल के सामने में होम प्रतिबंध का विरोध प्रदर्शन किया।

अमेरिकी राजनीतिक समाचार नेटवर्क पोलिटिको के अनुसार, होम प्रतिबंध अमेरिकी आर्थिक विकास के लिए नुकसानदेह है, लेकिन आर्थिक विकास ट्रम्प फिर से चुनाव में जीतने के लिए सबसे बड़ा आधार है। कल ट्रम्प ने कहा कि सभी स्टेट अपनी सथिति के आधार पर बाजार फिर से खुलने का फैसला कर सकते हैं। लेकिन अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि वायरस का पता लगाने की क्षमताओं की कमी से अमेरिका "अनब्लॉकिंग" में बाधा उत्पन्न करेगा। ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े पैमाने पर वायरस का पता लगाना अमेरिका फिर से शुरू करने का महत्वपूर्ण आधार है। वरना यह वायरस फिर से फैलेगा।




शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories