अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार को स्थिर बनाने के लिए सऊदी अरब ने उत्पादन कम करने का वचन दिया

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री ने स्थानीय समयानुसार 16 अप्रैल की रात को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार को स्थिर बनाने के लिए सऊदी अरब ने उत्पादन को कम करने का कर्तव्य निभाने का वचन दिया।
सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री अब्दुलअजीज बिन सलमान ने रूसी ऊर्जा मंत्री एलेक्जांडर नोवक को फोन करने के बाद बयान जारी कर कहा कि सऊदी अरब ने रूस के साथ सहमति प्राप्त की है और आगामी दो सालों में निश्चित लक्ष्य को साकार किया जाएगा। साथ ही सऊदी अरब अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार की नयी स्थिति पर घनिष्ट निगरानी करेगा, साथ ही ओपेक और प्रणाली में अन्य तेल उत्पादन देशओं के साथ सहयोग कर अन्य आवश्यक्त कदम उठाकर अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार को स्थिर बनाने की कोशिश करेगा।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल के तड़के, सऊदी अरब के नेतृत्व में तेल निर्यात देशों के संगठन के सदस्य देशों ने रूस आदि गैर ओपेक देशों के साथ कच्चे तेल के उत्पादन को कम करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए। पहले चरण में इस साल के मई से जून माह तक कच्चे तेल के रोजाना उत्पादन में 97 लाख बैरल की कमी की जाएगी।
(श्याओयांग)