मिस्र को सहायता देने वाली चीन के पहले खेप की महामारी रोधी सामग्री काहिरा पहुँची

2020-04-17 10:13:13
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

मिस्र को सहायता देने वाली चीन के पहले खेप की महामारी रोधी सामग्री काहिरा पहुँची

स्थानीय समय के अनुसार 16 अप्रैल को तड़के मिस्र को सहायता देने वाली चीन के पहले खेप की महामारी रोधी सामग्री काहिरा के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँच गई। जिनमें 20 हजार एन 95 मास्क, 10 हजार सुरक्षात्मक सूट और 10 हजार परीक्षण अभिकर्मक शामिल थे। इस का कुल वजन 4 टन है। हवाई अड्डे पर चीनी और अरबी भाषा में एक प्रसिद्ध अरब कवि की कविता लिखी गई: "विभिन्न राष्ट्र और आम जमीन।"

मिस्र स्थित चीनी राजदूत लाओ लीछांग, मिस्र के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के सहायक मंत्री मोहम्मद शौकी ने हवाई अड्डे पर इस का स्वागत किया। लाओ लीछांग ने कहा कि मिस्र को सहायता देने वाली चीन की महामारी रोधी सामग्री काहिरा पहुँची। मुझे बहुत खुशी है। इससे चीन और मिस्र की जनता के बीच गहरी मैत्री दिखाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि चीन में कोविड-19 महामारी फैलने के समय मिस्र की सरकार और जनता ने चीन को मजबूत समर्थन किया। वर्तमान में चीन मिस्र को चिकित्सा सहायता देना चाहता है।

मोहम्मद शौकी ने कहा कि यह सामग्री चीन सरकार द्वारा मिस्र सरकार को दिए गए उपहार के साथ दोनों देशों की जनता के बीच मैत्री का सबूत भी है। चीन के महामारी रोधी अनुभव से मिस्र को फायदा होगा।

बताया जाता है कि मिस्र को सहायता देने वाली चीन के दूसरे खेप की महामारी रोधी सामग्री अगले हफ्ते काहिरा पहुँचेगी।

(वनिता)

12MoreTotal 2 pagesNext

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories