जी 20 समूह ने सबसे गरीब देशों के ऋण चुकौती को स्थगित करने की अनुमति दी

2020-04-16 16:22:19
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

जी 20 समूह के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर का वीडियो सम्मेलन 15 अप्रैल की रात को संपन्न हुआ।

बैठक में प्रसारित विज्ञप्ति के अनुसार, जी 20 के सदस्य देशों ने जरूरतमंद देशों को स्वास्थ्य व चिकित्सा सहायता देने का वादा किया। और 1 मई से इस साल के अंत तक सबसे गरीब देशों के ऋण चुकौती को स्थगित करने पर सहमति जताई। साथ ही उन्होंने निजी बॉन्ड होल्डर्स को भी इस गतिविधि में शामिल करने की अपील की।

विज्ञप्ति में जोर दिया गया है कि कोरोना वायरस ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को "महान मंदी के बाद से सबसे गंभीर अवधि" में धकेल दिया है। सभी देशों को आर्थिक नकारात्मक जोखिमों को रोकने के लिए आवश्यक उपाय अपनाने चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग का बारीकी से समन्वय करना चाहिये।

सऊदी वित्त मंत्री मोहम्मद अल जादान ने बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, बड़े दबाव के बावजूद, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के संयुक्त प्रयासों से उन्हें वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास में आशावादी विश्वास रखता है।

अंजली

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories