सर्बिया के राष्ट्रपति ने चीन द्वारा दी गयी बड़ी मदद के लिए धन्यवाद दिया

2020-04-15 15:48:09
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

13 अप्रैल को सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिस ने सोशल मीडिया पर फ़ोटो के साथ एक लेख जारी कर कहा कि यह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ फ़ोन में बातचीत करने से पहले किया जा रहा अंतिम तैयारी कार्य है। चीन द्वारा सर्बिया को दी गयी बड़ी मदद का धन्यवाद।

14 अप्रैल की रात को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ फ़ोन में बातचीत करते समय वूसिस ने कहा कि जब सर्बिया की जनता मुश्किल में फंसी, तो चीन ने सहायता दी। खास तौर पर चीनी चिकित्सा विशेषज्ञ दल ने सर्बिया को बड़ा समर्थन व सहायता दी। सर्बिया हमेशा इसे याद रखेगा। चाहे किस तरह की मुश्किल व चुनौती सामने आएगी, सर्बिया की जनता हमेशा के लिये चीनी जनता के सच्चे व विश्वसनीय दोस्त होंगी। सर्बिया यहां रहने वाले चीनी नागरिकों की अच्छी तरह से देखभाल कर सकेगा। मैं राष्ट्रपति शी के साथ लगातार घनिष्ठ आदान-प्रदान करना चाहता हूं। सर्बिया-चीन की मित्रता दीर्घायु हो।

गौरतलब है कि 13 अप्रैल तक चीन द्वारा सर्बिया में भेजे गये चिकित्सा दल ने वहां 24 दिनों तक सहायता काम किया है। अभी तक सर्बिया में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 4465 तक पहुंच गयी। मृत मामले 94 हैं। और 400 मामले उपचार के बाद स्वस्थ हो गये।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories