थाई उप प्रधानमंत्रीः चीन की सहायता सामग्री सबसे कीमती सोंगगन उपहार

2020-04-14 18:55:45
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

13 अप्रैल को थाई नव वर्ष सोंगक्रान महोत्सव था। थाईलैंड के इस सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार पर,चीनी उद्यमों और मैत्रीपूर्ण संगठनों द्वारा थाईलैंड को महामारी-रोधी सामग्री दान करने का समारोह चीनी दूतावास में आयोजित किया गया था। थाई उप प्रधानमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनुतिं चारणविरकुल ने कहा, चीन द्वारा दान की गई महामारी निवारण सामग्री थाईलैंड द्वारा प्राप्त सबसे कीमती सोंगगन महोत्सव उपहार है। चीनी सरकार व प्रासंगित गैर-लाभकारी संगठन ने पहले ही थाईलैंड को महामारी विरोधी चिकित्सा आपूर्ति के कई बैच दान किए हैं। वर्तमान सहायता सामग्री में एन95 मास्क, सुरक्षात्मक कपड़े, सुरक्षात्मक चश्मे आदि 202 बक्से शामिल हैं।

थाईलैंड में चीनी दूतावास के अंतरिम दूत यांग शिन, थाई उप प्रधानमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनुतिं चारणविरकुल सामग्री सौंपने के समारोह में शामिल हुए।

अनुतिं ने कहा कि चीन की दयालु कार्रवाई थाईलैंड-चीन की गहरी दोस्ती को दर्शाती है। उन्होंने थाई सरकार और लोगों की ओर से चीन को धन्यवाद दिया।

। उन्होंने यह भी विशेष रूप से उल्लेख किया कि चीन की चिकित्सा आपूर्ति ने थाईलैंड में कोविड-19 रोगियों के इलाज में बड़ी भूमिका निभाई।

चीनी दूतावास के अंतरिम दूत यांग शिन ने कहा, महामारी की चुनौती के सामना, चीन और थाईलैंड ने हाथ मिलाकर एक दूसरे की सहायता की।

चीन की महामारी की गंभीर स्थिति में, थाई शाही परिवार, सरकार और समाज के सभी क्षेत्रों ने चीन को राजनीतिक समर्थन और कीमती सामग्री का समर्थन दिया। चीन हमेशा थाईलैंड की महामारी की स्थिति पर करीब से ध्यान देता रहा है। और थाईलैंड के साथ महामारी संबंधी जानकारी साझा करते हुए अपनी क्षमता के भीतर सहायता प्रदान करने के लिये तैयार है। विश्वास है कि थाई सरकार के मजबूत नियंत्रण के तहत, महामारी को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

अंजली

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories