चीनी लॉ कॉलेजों ने रोम के अस्पताल को चिकित्सा सामग्री दान की

2020-04-14 16:21:32
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/3

हाल ही में महामारी की रोकथाम में इटली द्वारा उठाये गये कदम कारगर हैं। और नये पुष्ट मामलों की संख्या भी कम हो रही है। पर महामारी की स्थिति अभी भी गंभीर है। चिकित्सा सामग्री का भंडार भी पर्याप्त नहीं है। हाल ही में चीन के कई लॉ कॉलेजों ने कानून क्षेत्र के कई व्यक्तियों के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करके रोम के स्थानीय अस्पताल को चिकित्सा सामग्री दान की।

बताया जाता है कि इस बार की दान कार्रवाई उत्तर-पश्चिमी राजनीति व कानून विश्वविद्यालय, चीनी राजनीति व कानून विश्वविद्यालय के रोम कानून व इटली कानून का अनुसंधान केंद्र, और रोम तोर वेरगता यूनिवर्सिटी के पूर्व चीनी छात्रों द्वारा आयोजित की गयी। चिकित्सा सामग्री में 15000 मेडिकल सर्जिकल मास्क, 5000 एन95 मास्क, 480 रक्षात्मक कपड़े शामिल हुए हैं। रोम तोर वेरगता यूनिवर्सिटी के अधीन अस्पताल और कई इटली प्रोफ़ेसरों ने यह दान स्वीकार किया। अब उक्त सभी सामान रोम में पहुंच गये।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध लॉ यूनिवर्सिटी के रूप में रोम तोर वेरगता यूनिवर्सिटी लंबे समय में चीन के कई लॉ विश्वविद्यालयों व संस्थाओं के बीच घनिष्ठ सहयोग संबंध रखती है।

चंद्रिमा

शेयर