विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अमेरिका के आरोप का खंडन किया

13 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपात कार्यक्रम की तकनीक पर प्रमुख मारियावानकर्खोव ने संवाददाता सम्मेलन में सिलसिलेवार तथ्यों से अमेरिका के आरोप का खंडन किया कि कोविड-19 महामारी परविश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रतिक्रिया धीमी रही।
मारियावानकर्खोव ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 10 और 11 जनवरी को वेबसाइट पर कोविड-19 के मुकाबले के दिशा-निर्देश जारी किये।इनमें पांच या छह तकनीकी दिशा-निर्देश सामग्री शामिल हैं और सभी लोगों के लिए खुले हैं।दिशा निर्देश में बताया गया है कि मामले का पता कैसे लगाया जाए,संक्रमित प्रयोगशाला का पता कैसे लगाया जाए और उसे कैसे नियंत्रित किया जाएइत्यादि। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विभिन्न देशों के लिए तैयारियों की सूची भी प्रदान की है।

चीन पर निराधार आरोप लगाने जाने पर कर्खोव ने कहा कि चीन ने 12 जनवरी को वायरस की जीनसीक्विंस साझा की।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 जनवरी को अपनी वेबसाइट पर पीसीआर संबंधित विषय जारी किये और कई प्रयोगशाला इस के मुताबिक पीसीआर जांच का विकास कर सके और विश्व भर में इस का प्रयोग जल्दी से शुरू हुआ।(वेइतुंग)