एशियाई देश सक्रियता से कोविड-19 महामारी का मुकाबला कर रहे हैं

2020-04-14 11:32:12
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

ईरानी राष्ट्रपति हसनरुहानी ने 12 अप्रैल को कहा कि ईरान अब अमेरिकी प्रतिबंध और कोविड-19 महामारी दोनों के साथ-साथ मुकाबला कर रहा है।महामारी के मुकाबले में ईरान का प्रदर्शन अमेरिका और यूरोप से अच्छा है।उन्होंने घोषणा की कि तेहरान में कम खतरे होने वाले व्यवसायों का कामकाज बहाल होगा और 20 अप्रैल को शहरों के बीच यात्रा प्रतिबंध हटाया जाएगा ।

भारतीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत कोविड-19 की जांच क्षमता बढ़ाएगा।उधर, भारत ने महामारी के खिलाफ 601 समर्पित अस्पतालों में 1,06,000 बिस्तर तैयार किये हैं।मुंबई में स्थित देश की सबसे बड़ी झोंपड़ी बस्ती धाराबी में पुष्टिकृत मामलों की संख्या बढ़ रही है।स्थानीय सरकार ने गैर-जरूरी दुकाने बंद कर दी हैं और आवाजाही पर प्रतिबंध सख्त कर दिये हैं।

जापानी प्रधानमंत्री शिंजोआबे ने 12 अप्रैल को बैठक बुलाकर टोक्यो समेत सात बड़े शहरों में लोगों के संपर्क कम करने पर विचार किया।

तुर्की में 20 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध जारी रहेगा और स्कूल,बाजार और रेस्तरां बंद बने रहेंगे।(वेइतुंग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories