संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में 189 लोग नए कोरोनोवायरस से संक्रमित हैं और अन्य 3 की मौत

स्थानीय समय के अनुसार 13 अप्रैल को दोपहर संयुक्त राष्ट्र के दैनिक नियमित संवाददाता सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि 12 अप्रैल तक संयुक्त राष्ट्र वैश्विक कर्मचारियों में 189 लोग नए कोरोनोवायरस से संक्रमित हैं और अन्य 3 की मौत हो चुकी है।
मार्च के मध्य में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने सभी कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में जोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र "कार्य करना जारी रखेगा", लेकिन "हमारा काम विभिन्न तकनीकों का उपयोग कर विभिन्न स्थानों में किया जाएगा।"
10 मार्च से न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय बन्द किया गया। स्टाफ और 193 सदस्य देश के प्रतिनिधिमंडल दूरसंचार को अपनाने के लिए तैयार होंगे। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय ने यह मांग भी की कि नए कोरोनोवायरस न्यूमोनिया के प्रकोप वाले क्षेत्र से लौटने वाले सभी कर्मचारी घर में अलगाव करें।
(वनिता)