फ़ूतान विश्वविद्यालय द्वारा दी गई एंटी-महामारी सामग्री हंगरी में लाई गई
स्थानीय समय के अनुसार 6 अप्रैल को चीन के शांगहाई स्थित फ़ूतान विश्वविद्यालय द्वारा दी गई एंटी-महामारी सामग्री हंगरी में लाई गई, जो हंगरी में नए कोरोना वायरस निमोनिया महामारी से लड़ने वाले कर्मियों के लिए सुरक्षात्मक उपकरण हैं।
इनमें 56,000 मेडिकल मास्क और 300 मेडिकल सुरक्षात्मक सूट शामिल हैं। हंगेरियन नेशनल बैंक ने एक बयान जारी कर शांगहाई फ़ूतान विश्वविद्यालय को उसकी सहायता के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस कड़े समय में सहायता देने वाला सच्चा दोस्त और सहयोगी है।
गौरतलब है कि 2019 के दिसंबर में शांगहाई फ़ूतान विश्वविद्यालय और हंगरी ने चीन की बेल्ट एंड रोड की पहल के तहत सहयोगी समझौते पर हस्ताक्षर किया कि हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में शांगहाई फ़ूतान विश्वविद्यालय का विदेशी परिसर स्थापित किया जाएगा, जिससे चीन-मध्य और पूर्वी यूरोप के सहयोग को बढ़ावा दिया जाए।
(नीलम)


