23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक टोक्यो ओलंपिक खेल समारोह आयोजित होगा

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 30 मार्च को निर्णय लिया कि साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक खेल समारोह 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक टोक्यो में आयोजित होगा, पैरा-ओलंपिक खेल समारोह 24 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित होगा।
आईओसी के मुताबिक, इस निर्णय को अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन ओलंपिक संघ और ओलंपिक समिति के सभी सदस्य देशों का समर्थन मिला। इस निर्णय को तीन पहलुओं पर सोच-विचार करके लिया गया है। यानी कि खिलाड़ियों और हर एक भागीदारों के स्वास्थ्य की रक्षा करना, खिलाड़ियों के हितों और ओलंपिक खेल की रक्षा करना, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के इंतजाम पर पूर्ण रूप से सोचना है।
आईओसी ने विभिन्न पक्षों के समर्थन और समझ का आभार जताते हुए कहा कि आयोजन समय के एक साल बाद स्थगित करने का मतलब है कि महामारी के मुकाबले के लिए पूर्ण समय मिलेगा। आशा है कि क्षति को न्यूनतम तक पहुंचेगी। इसके पूर्व आईओसी ने स्पष्ट किया कि ओलंपिक खेल समारोह में योग्यता प्राप्त खिलाड़ियों की भागीदारी योग्यता सुरक्षित की जाएगी।
(श्याओ थांग)