महामारी के मुकाबले में चीन और ब्रिटेन को सहयोग करना चाहिए : ब्रिटिश विदेश मंत्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भवन द्वारा 30 मार्च को आयोजित रोजाना संवाददाता सम्मेलन में ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने अपने देश में कोविड-19 महामारी की रोकथाम से संबंधित नवीनतम नीति और कदम सार्वजनिक किये। हाल में कुछ ब्रिटिश लोगों द्वारा चीन पर लगाए गए आरोप की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को महामारी का मुकाबला करने के दौरान चीन के साथ सहयोग मजबूत करने की बड़ी आवश्यकता है।
राब ने यह भी कहा कि ज्यादा से ज्यादा देशों के साथ एकता से महामारी के संकट का कारगर रूप से निपटारा किया जाएगा। कुछ समय पूर्व वुहान में ब्रिटिश नागरिकों को वापिस लाने के दौरान, ब्रिटेन और चीन ने अच्छी तरह सहयोग किया। उन्होंने एलान किया कि सरकार 7.5 करोड़ ब्रिटिश पाउंड की धनराशि से आंशिक एयरलाइन कंपनियों के साथ सहयोग करेगी, ताकि विदेशों में रह रहे हजारों ब्रिटिश नागरिकों को स्वदेश वापस लाया जा सके ।
(श्याओ थांग)