अमेरिका के वायरोलॉजिस्ट: कोविड-19 का कमजोर संस्करण संभवत:कई वर्षों के लिए फैल रहा है
वर्तमान में कोविड-19 महामारी दुनिया भर फैल रहा है। अधिक से अधिक वैज्ञानिक वायरस के स्रोत की खोज कर रहे हैं। हाल ही में अमेरिका के तुलाने यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रॉबर्ट गैरी ने एबीसी के साथ इंटरव्यू में स्पष्ट रूप से कहा कि उनके विश्लेषण के अनुसार, चीन का वुहान सी-फूड बाजार नोवल कोरोना वायरस का स्रोत नहीं है। इस निष्कर्ष ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का बहुत ध्यान आकर्षित किया।
27 मार्च को एबीसी ने प्रोफेसर रॉबर्ट गैरी के साथ इंटरव्यू की रिपोर्ट की। इंटरव्यू में गैरी ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि वायरस वुहान में एक समुद्री भोजन बाजार में उत्पन्न हुआ था, लेकिन वह सोचते हैं कि यह गलत है। उन्होंने कहा कि हमारे विश्लेषण और कुछ वैज्ञानिकों के विश्लेषण के अनुसार वुहान में एक समुद्री भोजन बाजार से पहले वायरस की उत्पत्ति हुई "
वास्तव में अधिक से अधिक वैज्ञानिकों ने अनुसंधान के माध्यम से और अधिक खोज की है।
24 जनवरी को द लांसेट के ऑनलाइन संस्करण ने वुहान के चिन यीन थान अस्पताल के सात चिकित्सकों को शामिल करते हुए एक शोध पत्र प्रकाशित किया। इस के अनुसार इलाज किये गये कोविड-19 के पहले 41 मामलों में से 13 मामले दक्षिण चीन सीफूड मार्केट के संपर्क का कोई इतिहास नहीं था।
26 जनवरी को साइनस पत्रिका के एक लेख ने जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डैनियल लुसी के विचार के हवाले से कहा कि नोवल कोरोना वायरस कहीं और ही शुरू हो सकती है।
अब अधिक से अधिक देशों में चीनी संपर्क इतिहास के बिना मामले हुए हैं।
वायरस का कमजोर संस्करण आबादी में वर्षों से, यहां तक कि दशकों से घूम रहा है।(वनिता)


