सहायता देने के लिए चीनी चिकित्सा विशेषज्ञ लाओस पहुँचे

2020-03-30 11:22:25
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4

स्थानीय समय के अनुसार 29 मार्च को न्यू कोरोना वायरस निमोनिया महामारी से लड़ने में लाओस की सहायता देने के लिए चीनी चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम चिकित्सा सामग्रियों के साथ लाओस की राजधानी वियनतियाने पहुँची। लाओस के उप प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और नए कोरोना वायरस निमोनिया महामारी की रोकथाम टीम के प्रमुख सोमदी डुंगडी, लाओस में चीनी राजदूत च्यांग त्सैतूंग और कई स्थानीय मीडिया ने हवाई अड्डे पर चीनी चिकित्सा विशेषज्ञों का स्वागत किया।

सोमदी डुंगडी ने चीनी विशेषज्ञों के लाओस की सहायता करने के लिए प्रशंसा की और आभार जताया। उन्होंने कहा कि लाओस सरकार की आपातकालीन मांग मिलने पर ही चीन ने तुरंत चिकित्सा विशेषज्ञ टीम भेज दी। इससे दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती जाहिर हुई है। हमें विश्वास है कि चीनी चिकित्सा विशेषज्ञों, जिनके पास खूब अनुभव और तकनीक है, और लाओस चिकित्सा विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयासों से हम निश्चित रूप से इस मुश्किल समय से बच पाएंगे।

गौरतलब है कि चीन ने लाओस की सहायता देने के लिए 12 चिकित्सा विशेषज्ञ भेज दिए हैं। वे लाओस के साथ महामारी की रोकथाम और निदान में चीन के अनुभव साझा करेंगे।

(नीलम)

शेयर