अमेरिका में कोविड-19 संक्रमित मामलों में तेज़ी आने का एक मुख्य कारण चिकित्सक बजट घटाना
28 मार्च की शाम तक अमेरिका में कोविड-19 संक्रमित मामलों की संख्या 12117 थी और मृतकों की संख्या 2100 थी और एक दिन में नये मामलों की संख्या 20 हज़ार से अधिक थी ।अमेरिका में लगातार पाँच दिनों तक पुष्ट कोविड-19 मामलों कि संख्या 10 हजार से अधिक थी ।अमेरिकी पत्रिका विदेश कूटनीति ने बताया कि संक्रमित मामलों में तेज़ी आने का एक मुख्य कारण यही है कि अमेरिकी सरकार ने चिकित्सक बजट बड़े पैमाने पर घटाया था ।
विदेश कूटनीति की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सरकार ने वर्ष 2018 में 15 अरब अमेरिकी डॉलर का बजट घटाया था। इसके अलावा अमेरिकी सरकार ने अमेरिकी बीमारी नियंत्रण केंद्र ,राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ,राष्ट्रीय भूमि सुरक्षा और स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवा विभाग का संचालन बजट भी घटाया और 3 करोड़ अमेरिकी डॉलर पेचीदा संकट कोष को रद्द कर दिया।
उधर अमेरिकी मीडिया की नज़र में वर्ष 2018 में अमेरिकी वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यालय को तोड़ा जाना, इस महामारी के निपटारे पर ट्रंप के अनुचित फैसले और देश में चिकित्सक संसाधन की किल्लत कोविड-19 के मामलों की तेज़ वृद्धि का मुख्य कारण भी है।
(वेइतुंग)


