चीन की चिकित्सा सामग्री म्यांमार पहुंची
27 मार्च की सुबह,चीन सरकार द्वारा प्रदान चिकित्सा आपूर्ति म्यांमार के यांगून अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। इस आपूर्ति समाग्री में 5000 सुरक्षात्मक कपड़े और 2 लाख मास्क सहित महामारी विरोधी सामग्री शामिल है, जिसकी म्यांमार को तत्काल आवश्यकता है।
म्यांमार में चीन के राजदूत चेन हाई ने कहा कि जब चीन महामारी से लड़ रहा था, म्यांमार ने चीन को बहुत मदद दी। अब जब म्यांमार में महामारी की रोकथाम व नियंत्रण की स्थिति बढ़ रही है, तो चीन निश्चित रूप से मदद के लिए उधार देगा।
म्यांमार स्वास्थ्य व खेल मंत्रालय में चिकित्सा अनुसंधान प्रभाग के निदेशक जौं थान हटुन ने म्यांमार की ओर से आपूर्ति सामग्री प्राप्त की। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को म्यांमार में कोविड-19 का पहले मामले सामने आने के बाद से, म्यांमार में महामारी की रोकथाम व नियंत्रण पर दबाव बढ़ गया है, और फ्रंट-लाइन पर सुरक्षात्मक आपूर्ति की कमी है। ऐसे वक्त में चीन की सहायता बहुत महत्वपूर्ण है।
जौं थान हटुन ने कहा, कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल रही है और अकेले महामारी को नियंत्रित करना असंभव है। ऐसी स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सहयोग की आवश्यकता है। बहुत देश अब चीन के सफल महामारी प्रतिरोध अनुभव से सीखना चाहते हैं।
अंजली


