सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

अमेरिका में बेरोजगार-वेतन के आवेदकों की संख्या इतिहास में सबसे अधिक

2020-03-27 15:30:39
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

स्थानीय समयानुसार 26 मार्च को अमेरिका के श्रमिक मंत्रालय ने कहा कि पिछले हफ्ते में अमेरिका में बेरोजगार-वेतन के आवेदकों की संख्या 32 लाख 83 हजार तक पहुंच गयी। जो अमेरिका के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। यह संख्या लगभग अमेरिका की कार्यरत जनसंख्या के 2 प्रतिशत के बराबर है। इस से पहले वर्ष 1982 में विश्व आर्थिक संकट के दौरान 6 लाख 95 हजार की रिकॉर्ड बनी हुई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पोवेल ने उसी दिन कहा कि अमेरिका शायद आर्थिक मंदी में फंस चुका है।

विश्लेषकों के अनुसार क्योंकि अमेरिका ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम करने के लिये सख्त कदम उठाये हैं, इसलिये महामारी से कर्मचारियों की छंटनी हो रही है। जिससे अमेरिका के इतिहास में रोजगार की समृद्ध स्थिति खत्म होगी।

क्योंकि बेरोजगार-वेतन के आवेदकों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिये हाल ही में अमेरिका के कई स्टेटों में बेजोरगार वेब क्रैश हो गयी। जिससे अगले हफ्ते में बेजोरगार-वेतन के आवेदकों की संख्या शायद और बड़ी होगी।

ठीक उसी दिन में पोवेल ने एबीसी को इन्टरव्यू देते समय कहा कि अमेरिका शायद आर्थिक मंदी में फंस चुका है। उन्होंने कहा कि महामारी की स्थिति से आर्थिक पुनरुत्थान का समय निश्चित किया जाएगा। वर्तमान में मुख्य कार्य कोविड-19 पर नियंत्रण करना है।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories