सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

जी-20 ने महामारी के मुकाबले के लिए विश्व अर्थव्यवस्था में 50 अरब डॉलर डाला

2020-03-27 09:11:37
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

जी-20 कोविड-19 की रोकथाम और इसके प्रभाव का मुकाबला करने के लिए विश्व अर्थव्यवस्था में 50 अरब डॉलर डालने समेत कारगर कदम उठा रहा है। जी-20 ने 26 मार्च को इस बात की घोषणा की।

कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए जी-20 के सदस्य देशों के नेताओं का विशेष शिखर सम्मेलन 26 मार्च को वीडियो के माध्यम से आयोजित हुआ। सम्मेलन के बाद उपस्थित नेताओं ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर कहा कि हम अर्थव्यवस्था के समर्थन, श्रमिकों और उद्यमों, विशेषकर मध्यम, छोटे और लघु उद्यमों की रक्षा के लिए शीघ्र और कारगर कदम उठा रहे हैं। हम विश्व अर्थव्यवस्था में 50 अरब अमेरिकी डॉलर डाल रहे हैं, ताकि समाज, अर्थव्यवस्था और वित्त पर महामारी का प्रभाव कम किया जा सके।

वक्तव्य में कहा गया है कि जी-20 महामारी द्वारा विश्व अर्थव्यवस्था और समाज को पहुंचा नुकसान न्यूनतम स्तर तक कम करने के लिए भरसक कोशिश करेगा और बाज़ार की स्थिरता बनाए रखेगा। जी-20 विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा अनुमति के अनुसार वित्तीय स्थिरता और वैश्विक बाज़ार की तरलता बढ़ाने के लिए विशेष कदम उठाने का समर्थन करता है।

वक्तव्य में कहा गया है कि जी-20 अहम चिकित्सा उपकरण, मुख्य कृषि उत्पादों और अन्य माल और सेवा की सीमापार तरलता को सुनिश्चित करेगा और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के टूटने के सवाल का निपटारा करने का प्रयास करेगा।

वक्तव्य में विभिन्न देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों से आवश्यक समय में सम्मेलन आयोजित करने का अनुरोध किया, ताकि प्रयोगी अनुभव साझा किया जाए। अप्रैल में आयोजित होने वाले मंत्री स्तरीय सम्मेलन से पहले महामारी का समान मुकाबला करने के लिए सिलसिलेवार आपात कदम उठाने की अपील भी की गई।

वक्तव्य में कहा गया है कि जी-20 विश्व स्वास्थ्य संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक समेत अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ महामारी की रोकथाम में भरसक कोशिश करेगा।

(ललिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories