सर्बिया ने चीनी चिकित्साकर्मियों का स्वागत किया

2020-03-22 15:26:30
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/3

स्थानीय समयानुसार 21 मार्च की रात को साढ़े 7 बजे छह विशेषज्ञों से गठित चीनी चिकित्सा दल सर्बिया के बेलग्रेड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा। सर्बियाई राष्ट्रपति, सर्बियाई स्वास्थ्य मंत्री, सर्बियाई रक्षा मंत्री समेत अनेक सरकारी अधिकारियों ने हवाई अड्डे में चीनी चिकित्सा दल का स्वागत किया।

सर्बियाई राष्ट्रपति ने चीनी राष्ट्रीय झंडे को चूम कर चीन और चीनी जनता के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि चीनी चिकित्सा दल का आना सर्बिया के महामारी रोकथाम कार्य के लिए अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा दोस्त की हैसियत से सर्बिया को सहायता देता रहा है। सर्बिया चीन की मदद को कभी नहीं भूलेगा।

गौरतलब है कि इस बार चीन ने छह चिकित्सा विशेषज्ञों को सर्बिया भेजा है। उन के साथ सर्बिया ले जाए गए वेंटिलेटर, मास्क, न्यूक्लिक एसिड टेस्ट किट समेत दस टन सामग्री भी है।

गौरतलब है कि सर्बियाई स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 21 मार्च को जारी आंकड़े बताते हैं कि उस दिन शाम छह बजने तक सर्बिया में कोविड-19 के 171 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

(श्याओयांग)

शेयर