2020 कैम्ब्रिज पर्यटन के लगातार विकास के लिये बैठक आयोजित
स्थानीय समय के अनुसार 26 फरवरी को "2020 कैम्ब्रिज पर्यटन के सतत विकास के लिये बैठक" ब्रिटेन के कैम्ब्रिज में आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान चीन और ब्रिटेन के पर्यटन उद्योगों के बीच संसाधन सहयोग करने, कैम्ब्रिज के स्थायी पर्यटन संसाधनों को बढ़ावा देने और नए कोरोना वायरस निमोनिया महामारी के बाद पर्यटन उद्योग के गरम होने पर चीन-ब्रिटेन रणनीतिक ले-आउट, संसाधन विकास और प्रोजेक्ट विकसित करने पर ध्यान रखा गया है।
कैम्ब्रिज की पर्यटन निदेशक एम्मा थॉर्नटन ने कहा कि चीनी भागीदारों के साथ सहयोग कर पर्यटन बाज़ार का विस्तार करना महामारी के प्रभावों को कम करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। महामारी के बाद ज्यादा अनुभवात्मक परियोजना विकसित करना कैम्ब्रिज में रात बिताने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ाने का मुख्य उपाय होगा। उन्होंने महामारी से लड़ रहे चीनी लोगों की कामना भी की और यह उम्मीद भी जतायी कि सब कुछ सामान्य होने के बाद वे कैम्ब्रिज आ जाकर ब्रिटेन में सैर सपाटा कर सकेंगे।
ब्रिटेन और आयरलैंड में ग्राउंड टूअर सेवाएं प्रदान करने वाली एक कंपनी के प्रबंधक ने कहा कि भले ही महामारी से कुछ समय के लिए स्थानीय पर्यटन प्रभावित हो गया हो। पर्यटन व्यवसायियों को इस दौरान खुद को विकसित करना चाहिए और महामारी के बाद पर्यटन का बाज़ार गरम होने के लिए तैयार रहना चाहिए। चीन से बाहर जानने वाले पर्यटकों के विकास की अच्छी प्रवृत्ति नहीं बदलेगी।
(नीलम)



