सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

लाओस के राष्ट्रपति बोनहांग ने वांग यी से मुलाकात की

2020-02-20 19:00:45
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

लाओस के राष्ट्रपति बोनहांग वाराचिट ने 20 फरवरी को वियनतियाने में चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

राष्ट्रपति बोनहांग ने कहा कि मैं चीन का महामारी के खिलाफ कारगर मुकाबले के लिए हार्दिक अभिनंदन करता हूं। मुझे पक्का विश्वास है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के सुदृढ़ नेतृत्व में चीनी जनता अवश्य ही पूरी तरह महामारी को मात देगी। मेरा यह भी विश्वास है कि महामारी के बाद चीनी अर्थव्यवस्था का तेज विकास बना रहेगा। लाउस चीन के साथ दोनों देशों का साझा भविष्य निर्मित करने की कोशिश करेगा।

वहीं, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चीन में महामारी के मुकाबले में उठाये गये कदमों और ताजा प्रगति का परिचय दिया। वांग यी ने कहा कि शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी केंद्रीय कमेटी के शक्तिशाली नेतृत्व, समाजवादी व्यवस्था के बड़े लाभ और सार्वजनिक स्वास्थ्य घटना से निबटने के प्रचुर अनुभवों का सहारा लेकर हम निश्चिय ही यथाशीघ्र ही इस महामारी को पूरी तरह मिटाएंगे। दोनों देशों की मित्रता और विश्वास इस महामारी के मुकाबले में गहरा हुआ है। दोनों देशों के विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग निरंतर आगे बढ़ेगा।

(वेइतुंग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories