इस वर्ष वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर 3.3 प्रतिशत तक बढ़ेगी - आईएमएफ़
2020-02-20 11:18:02
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) ने हाल ही में कहा कि वैश्विक आर्थिक विकास में स्थिरता नज़र आ रही है, संबंधित खतरे कम हुए हैं। इस तरह अनुमान है कि चालू वर्ष वैश्विक आर्थिक विकास की वृद्धि दर 3.3 प्रतिशत तक बढ़ेगी, जो साल 2019 की वृद्धि गति से ऊंची है। इसी दौरान चीन और अमेरिका के बीच पहले चरण के आर्थिक व्यापारिक समझौते के हस्ताक्षर से कुछ हद तक वैश्विक आर्थिक दबाव कम होगा।
इसके अलावा, आईएमएफ़ का मानना है कि वर्तमान में नए कोरोना वायरस की महामारी से पहली तिमाही में चीन की जीडीपी प्रभावित होगी, लेकिन पूरे 2020 साल में चीन के आर्थिक विकास पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, और साथ ही साथ अन्य आर्थिक समुदायों पर भी कम समय के लिये असर डालेगा।
(श्याओ थांग)