सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

डब्ल्यूएचओ:चीन ने मरीज़ों के इलाज के लिये बड़ी कोशिश की

2020-02-19 12:11:22
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

डब्ल्यूएचओ यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 18 फरवरी को जिनेवा में नए कोरोना वायरस निमोनिया पर न्यूज़ ब्रीफिंग जारी की। डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि ने कहा कि चीन की स्वास्थ्य व्यवस्था ने मरीज़ों के इलाज में बड़ी कोशिश की और मृतक दर को कम किया। चीन ने महामारी के फैलाव को रोकने के लिए कारगर कदम उठाये।

डब्ल्यूएचओ की आपात योजना के प्रधान माइकल रयान ने कहा कि हूपेइ प्रांत और वूहान के अनुभवों का अन्य स्थानों में भी प्रयोग किया गया। गंभीर रूप से पीड़ित मरीज़ों को बहुत जल्दी देखभाल मिली। चीन की उन्नत स्वास्थ्य व्यवस्था है, जिसमें बहुत ज्यादा गंभीर मरीज़ों को देखभाल मिल सकती है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि चीन ने महामारी के मुकाबले के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य कदम उठाये और विश्व को महामारी की रोकथाम का मूल्यवान समय प्रदान किया। डब्ल्यूएचओ ने विभिन्न देशों से नए कोरोना वायरस निमोनिया का अध्ययन तेज़ करने की अपील की।

(मीनू)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories