सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

यूरोपीय संघ स्थित चीनी राजदूत:महामारी से चीन-यूरोप सहयोग पर प्रभावित नहीं

2020-02-19 11:41:02
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

यूरोपीय संघ स्थित चीनी राजदूत मंडल के प्रमुख चांग मींग ने 18 फरवरी को ब्रसेल्स में प्रेस को बताया कि चीन में महामारी की रोकथाम के लिए सकारात्मक प्रगति हासिल की गयी है और चीन-यूरोप सहयोग के मुद्दों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

चांग मींग ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि पिछले कई हफ्तों में चीन द्वारा की गयी कोशिशों का सकारात्मक प्रभाव नज़र आया है। चीन महामारी को हराने में आत्मविश्वास और आशा से भरा है। चीन के हूपेइ प्रांत को छोड़कर दूसरे राज्यों में महामारी का प्रकोप नहीं हुआ। चीन के बाहर दूसरे 25 देशों में कुल 794 रोगियों की पुष्टि की गयी है। यूरोपीय संघ के सात देशों में 36 मामले सामने आये हैं। चीन द्वारा उठाये गये कदमों से वायरस के फैलने की श्रृंखला को बन्द करने के संदर्भ में प्रभावी भूमिका निभायी गयी है। अभी तक महामारी का विश्व भर प्रकोप नहीं हुआ है।

चांग मींग ने कहा कि चीन ने खुले और जिम्मेदारना रुख से विश्व को महामारी की सूचनाएं जारी की हैं। चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन और दूसरे देशों के साथ वायरस के जीन अनुक्रम को साझा किया है। इसी आधार पर विभिन्न देशों ने नैदानिक अभिकर्मकों का विकास किया और अपनी रोकथाम क्षमताओं में सुधार लाया। उधर चीनी अर्थव्यवस्था के विकास पर महामारी का प्रभाव भी सीमित रहेगा। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अत्याधिक चिन्ता करने की जरूरत नहीं है।

चांग मींग ने कहा कि चीन और यूरोपीय संघ के बीच पूंजीनिवेश वार्ता में गति दी गयी है। पिछले दो महीनों में दोनों के बीच दो चरणों की वार्ताएं हुईं और इसमें प्रगति भी मिली है। दोनों पक्ष पुरानी योजना के अनुसार बड़े स्तर के आदान प्रदान के लिए तैयारी कर रहे हैं।

( हूमिन )

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories