हामिल्टन और मेसी एक साथ लॉरेउस सालाना सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी बने
वर्ष 2020 लॉरेउस स्पोर्ट्समेन अवार्ड वितरण समारोह 17 फरवरी की रात बर्लिन में आयोजित हुआ। एफ1 ड्राइवर लेविस हामिल्टन और फुटबाल खिलाड़ी लिओनल मेसी दोनों सालाना सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी निर्वाचित हुए। अमेरिकी महिला जिम्नास्टिक्स खिलाड़ी सिमोन बाल्स ने सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार प्राप्त किया।
पुरस्कार की निर्णय समिति ने बताया कि वर्ष 2019 में हामिल्टन और मेसी की उपलब्धियां लगभग बराबर थीं और उन में से एक चुनना मुश्किल है, इसलिए दोनों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की उपाधि प्रदान की गयी।
उल्लेखनीय बात है कि पूर्व भारतीय क्रिकेट सुपर स्टार सचिन तेंदुलकर को द स्पोर्टिंग मोमेंट पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार विश्व भर के खेल प्रेमियों के मतदान से हुआ, जो पिछले 20 साल में खेल से लोगों को एकजुट करने की अविस्मर्णीय क्षण की प्रशंसा और याद करता है। तेंदुलकर ने भारतीय टीम को वर्ष 2011 में आईसीसी वर्ल्ड कप जिताया, जो अपनी भूमि पर भारत का पहला विश्व कप क्रिकेट जीत रही। (वेइतुंग)