कई देशों की सरकार और पार्टियों के नेताओं की अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील, नोवेल कोरोना वायरस का मुकाबला करने में सहयोग करें
हाल ही में कुछ देशों के सरकारी अधिकारियों और पार्टियों के नेताओं ने अलग-अलग तौर पर कहा कि नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया महामारी मानव जाति के सामने मौजूद आम चुनौती है। उन्होंने विभिन्न देशों और चीनी जनता से एक साथ सहयोग करके चुनौतियों का मुकाबला करने की अपील की। उन्हें विश्वास है कि महामारी के खिलाफ संघर्ष में अंतिम जीत हासिल होगी।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़हरोवा ने हाल ही में रूसी विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में चीनी भाषा में महामारी पर चीन की जीत की कामना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन चरण में रूस चीन के साथ है और चीनी जनता का समथर्न करता है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि वायरस कभी भी, कहीं भी फैलेगा और वह मानव जाति का समान खतरा है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को चीन के साथ सहयोग करना चाहिए। महामारी की रोकथाम और नियंत्रण करने के चीन के कदमों से एक जिम्मेदार बड़े देश की भूमिका देखी गई है। कामना है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीनी जनता महामारी के खिलाफ लड़ाई में अंतिम जीत हासिल करे।
थाई राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के अध्यक्ष ने कहा कि थाईलैंड का दरवाजा हमेशा चीनी लोगों के लिए खुला रहता है। थाई पर्यटन विभाग को भरोसा है कि चीन महामारी को दूर करेगा।
(वनिता)