सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

चीन, हम आपको साथ हैं- केन्याई जनता

2020-02-17 11:31:36
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

इन दिनों चीन में फैले नए कोरोना वायरस निमोनिया पर विश्व का ध्यान केंद्रित हो रहा है। केन्या चीन से हजारों मील दूर स्थित है, हालांकि इस समय यहां कोई रोग का मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन केन्याई लोग विभिन्न तरीकों से चीन का समर्थन कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि चीनी जनता अवश्य ही महामारी को दूर करेगी।

चांग मईलिंग नैरोबी विश्वविद्यालय में एक कन्या विद्यार्थी हैं। पूर्व योजनानुसार, 17 फरवरी को उसका चीन के थ्येनचिन शहर में थ्येनचिन नॉर्मल यूनिवर्सिटी जाने वाला दिन है। लेकिन महामारी की वजह से उसे स्थगित करना पड़ा। उसके मुताबिक, पूर्व योजनानुसार वह चीनी भाषा सीखने चीन जाएगी, लेकिन महामारी की वजह से हवाई यात्रा स्थगित की गई है। इस तरह उसे प्रतीक्षा करना पड़ा। लेकिन उसे विश्वास है कि सब ठीक हो जाएगा। चांग मईलिंग ने कहा कि चीन में पढ़ने के लिए उसने कई योजनाएं बनाईं हैं। चीनी संस्कृति को जानने, स्वादिष्ट चीनी भोजन चखने वह चीन जाना चाहती है। हालांकि योजना में परिवर्तन आ गया है, लेकिन महामारी के बाद वह अपनी योजना के कार्यान्वयन को जारी करेगी। चांग मईलिंग ने चीन को शुभकामनाएं देते हुए इस महादेश का समर्थन भी जताया।

वहीं चीन स्थित केन्या की राजदूत सारा सीरम केन्या में छुट्टियां मनाने की योजना रद्द कर पेइचिंग वापस लौटी। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में चीनी नेता और चीनी जनता एक साथ मिलकर महामारी के खिलाफ़ लड़ रहे हैं। यह महामारी न केवल चीन के लिए, बल्कि सारी मानव जाति के लिये एक गंभीर खतरा है। चीन इस महामारी के मुकाबले के लिए यथा संभव कोशिश कर रहा है, केन्या चीन को लेकर विश्वस्त है और चीन का आभारी भी है। राजदूत सारा ने कहा कि चीन द्वारा मानव जाति को बचाने के लिए दिए गए बलिदान और की गई कोशिश अमूल्य है। उन्हें पक्का विश्वास है कि चीन शीघ्र ही इस युद्ध में विजय पाएगा। केन्याई जनता चीनी जनता के साथ खड़ी रहेगी।

मोम्बासा नैरोबी रेलवे के कर्मचारी एरिक प्रशिक्षण के लिए कई बार चीन गए। उसने वुहान शहर का दौरा भी किया। एरिक ने कहा कि वुहान एक बहुत सुन्दर शहर है, वहां के लोग बहुत अच्छे हैं। इस शहर पर महामारी से प्रभावित होने की खबर सुनने के बाद वह बेहद दुखी हैं। एरिक ने कहा कि वह वुहान के साथ हैं और चीन के साथ है। आगे बढ़ो चीन। आगे बढ़ो वुहान।

(श्याओ थांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories