सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

हसन रूहानी ने चीन सरकार की महामारी को रोकने की कोशिश की प्रशंसा की

2020-02-17 10:50:55
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने 16 फरवरी को आयोजित न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि नये कोरोना वायरस निमोनिया से मुकाबला करने के लिये चीन सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समय पर वायरस के बारे में जानकारी को चीन और दुनिया के लोगों को बताया और महामारी की रोकथाम की पूरी कोशिश की। रूहानी ने सभी लोगों से वर्तमान संकट से बचने के लिए समान कोशिश करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ईरान-चीन संबंधों का अच्छा विकास हो रहा है। ईरान पर गंभीर प्रतिबंध लगने की स्थिति में चीन ने हमेशा ईरान के साथ दोस्ताना संबंध बनाए रखा, विशेष रूप से ईरान के परमाणु समझौते के मुद्दे पर।

(मीनू)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories